फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा ने भभुत देकर लूटे गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड पर आईटीआई चौक के समीप कार सवार दो बाबाओं ने बाइक सवार ससुर व बहू से गहने ठग लिए। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने माडल टाउन चौकी पुलिस को इसकी शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

तरावड़ी निवासी मंजू ने बताया कि वे गांव बसताड़ा में अपने रिश्तेदार के घर संस्कार पर गए हुए थे। जब वह बाइक पर अपने ससुर के साथ घर वापस आ रहे थे तो करनाल में उनके पीछे एक कार आ रही थी। उस कार में दो बाबा बैठे हुए थे। उन्होंने ससुर से रास्ता पूछा तो उन्होंने बाइक चलाते हुए रास्ता बता दिया, लेकिन आईटीआई चौक के समीप उन्होंने बाइक के सामने ही कार अड़ा दी। बोले की बजीदा जाने का रास्ता बता दो। इस पर ससुर ने रास्ता बता दिया तो एक बाबा ने भभूत उन्हें दी और फिर कानों के टाप्स, मंगलसूत्र व ससुर की अंगूठी लेकर वह फरार हो गए। पीड़िता का कहना है कि उन्हें पता ही नहीं चला की उन्होंने कब गहने बाबा को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें