फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक वर्ष पूरा करने वाले असिस्टेंट प्रोफेसरों होंगे पक्के

Fri, 01 Nov 2013 12:10 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
केयू कार्यकारिणी परिषद की बैठक वीरवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता कुलपति डॉ. डीडीएस संधू ने की। इस दौरान 64 मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक में सोशल वर्क के डॉ. रमेश भारद्वाज, अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. संजीव बंसल और केमिस्ट्री विभाग के डॉ. पवन शर्मा को सीएएस के तहत प्रोफेसर के पद पर पदोन्नत करने का फैसला लिया गया। हरियाणा सरकार की ओर से जारी पत्र में नई आरक्षण पालिसी को भी मान लिया गया है।

एक वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद यूजीसी के नए नियमों के अनुसार यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसरों को कन्फर्म कर दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, पार्ट टाइम के आधार पर तैनात डॉ. अनिश अनेजा, डॉ. नीलम मित्तल और डॉ. शालिनी कादयान का यूनिवर्सिटी स्वास्थ्य केंद्र में कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। लैब बैठक में असिस्टेंट और टेक्नीशियन स्टाफ के भत्ते बढ़ाने का फैसला भी लिया गया है।
विज्ञापन


 केयू जवाहर लाल नेहरू पुस्तकालय में लाइब्रेरियन के पद पर डॉ. डीवी सिंह और प्रोफेसर अवतार चंद राणा को स्थाई निदेशक के पद पर नियुक्ति को स्वीकृति मिल गई है। वहीं, राजकीय कालेज भेरींया, पेहवा, महावीर इंजीनियरिंग कॉलेज, मुलाना, अंबाला, गुरु ब्रहृमानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन, नीलोखेड़ी, करनाल को अस्थाई मान्यता प्रदान की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें