खिलाड़ी रुचि को सम्मानित करते तमिलनाडु के कैबिनेट मंत्री । संस्थान
मूनक। ऑल इंडिया महिला कबड्डी प्रतियोगिता में आर्य कन्या गुरुकुल मोर माजरा की कबड्डी टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन तमिलनाडु के ओड्डनचत्रम में किया गया था।
तीसरे स्थान पर आने पर टीम को चार लाख रुपये नकद दिए गए। खिलाड़ी रुचि ने बेस्ट रेडर का खिताब अपने नाम किया। उन्हें स्कूटर इनाम में दिया गया। गुरुकुल के प्रधान सुखबीर मान ने टीम के सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और कहा कि हमारे गुरुकुल की टीम खेलों में अनेकों पुरस्कार लगातार जीत रही है। खिलाड़ी अपने माता-पिता के नाम के साथ देश व गांव का भी नाम रोशन करता है। हमें अवश्य ही अपने जीवन में खेलों को शामिल करना चाहिए। इस मौके पर उप प्रधान भूपेंद्र मान, ओमप्रकाश, पूर्व प्रधान दलीप सिंह, मेहर सिंह, राम सिंह, राज सैनी मौजूद रहे।