फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1857 का संग्राम हरियाणा के वीरों के नाम नाटक का मंचन करेंगे कलाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजादी के 75वें अमृत महोत्सव की श्रृंखला में कर्ण नगरी के बाशिंदे अब 1857 संग्राम में हरियाणा के वीरों को याद करेंगे। जिला प्रशासन और सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से इसके लिए 1857 का संग्राम हरियाणा के वीरों के नाम नाटक का मंचन किया जाएगा। नाटक का मंचन 11 मई दोपहर 12 बजे गुरु नानक खालसा कॉलेज के सभागार में होगा। जिसमें महापौर रेणू बाला गुप्ता बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी। कार्यक्रम में दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा।
विज्ञापन

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। विभाग की ओर से प्रत्येक जिले में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इस नाटक का मंचन किया जा रहा है, जिसमें प्रसिद्ध लोक कलाकार प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, मीडिया समन्वयक जगमोहन आनंद, मंडल आयुक्त संजीव वर्मा, उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया, नगर निगम के आयुक्त नरेश नरवाल, उपमंडलाधीश सुमित सिहाग, गौरव कुमार, मनदीप कुमार, अभय सिंह जांगड़ा, डीडीपीओ राजबीर सिंह खुंडिया, डीआरओ श्यामलाल, जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा विशेष रूप से पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें