फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना डिग्री क्लीनिक चलाता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री (करनाल)। गांव जनेसरो में स्वास्थ्य विभाग और मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारकर बिना डिग्री प्रेक्टिस करते एक व्यक्ति को काबू किया है। कार्रवाई के दौरान टीम ने क्लीनिक में रखी सभी दवाइयों को भी कब्जे में ले लिया। इस कार्रवाई की जानकारी मिलते ही कई अन्य क्लीनिक संचालक क्लीनिक बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेश ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को गांव जनेसरो में बिना डिग्री एक व्यक्ति द्वारा अंसारी क्लीनिक चलाने की सूचना मिली थी। जिस पर सीएमओ ने उप सिविल सर्जन, जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी व एसएमओ इंद्री की टीम बनाकर कार्रवाई के आदेश दिए। टीम ने सहारनपुर निवासी मो. जीशान (क्लीनिक संचालक) से लाइसेंस दिखाने को कहा तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। जिसके बाद टीम ने क्लीनिक में मौजूद एलोपैथिक दवाइयों को भी कब्जे में ले लिया। कार्रवाई के वक्त एसएमओ डॉ. किरण गिरधर, दवा नियंत्रण अधिकारी ऋतु मैहला भी टीम में शामिल रहे। उप सिविल सर्जन डॉ नरेश ने बताया कि मो. जीशान पिछले 4 महीने से गांव जनेसरो में प्रेक्टिस कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें