फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल से फरार नशा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

मंगलौरा चौकी पुलिस ने वर्ष 2018 के एनडीपीएस के एक मामले में चार साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी विक्रम सिंह निवासी डेरा गोबिंदपुरा गांव नगला जिला करनाल को नंगला मेघा चौक करनाल से काबू किया गया। इस दौरान आरोपी चंडीगढ़ व पंजाब में अलग-2 जगहों पर अपनी रिस्तेदारियों आदि में छिपकर रह रहा था।
विज्ञापन

आरोपी पीओ भी घोषित हो चुका है। इस संबंध में 2 मार्च को आरोपी के खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ है। आरोपी को 10 दिसंबर 2018 को डेरा गोबिंदपुरा गांव नंगला मेघा जिला करनाल के पास से एक खेत में से डिटेक्टिव स्टाफ करनाल की टीम द्वारा चार आरोपियों को 24 कट्टों में 360 किलोग्राम चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया था। इस नशीले पदार्थ की तस्करी में आरोपी विक्रम सिंह भी अहम भूमिका थी और आरोपी उस समय पुलिस गिरफ्त से बच निकला था। आरोपी तभी से फरार चल रहा था। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश कर किया जाएगा। आरोपी को मंगलौरा चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक अनिल कुमार, उप निरीक्षक बलवान सिंह, मुख्य सिपाही भूपेंद्र सिंह, होमगार्ड रवि व सिपाही काला राम ने अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें