फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम आढ़त, बकाया ब्याज को लेकर आढ़ती प्रदेशस्तरीय आंदोलन की तैयारी में

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। प्रदेशभर के आढ़तियों को 2.5 प्रतिशत यानी 49.37 रुपये प्रति क्विंटल आढ़त देने की घोषणा के बावजूद 46 रुपये की दर से भुगतान किए जाने व पिछले दो साल का करोड़ों रुपये का ब्याज भी बकाया है। इसको लेकर हरियाणा राज्य अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन प्रदेशस्तरीय आंदोलन की तैयारी कर रही है। प्रदेश की जिलास्तरीय बैठकों के क्रम में शुक्रवार को करनाल अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन की बैठक हुई। जिसमें विभिन्न मुद्दे उठे लेकिन बाद में यह कहकर सारी जिम्मेदारी प्रदेश कार्यकारिणी को सौंप दी गई कि जो भी फैसला प्रदेश कमेटी करेगी वह उसके साथ होंगे।
विज्ञापन

हरियाणा अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के चेयरमैन एवं करनाल एसोसिएशन के प्रधान रजनीश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आढ़तियों ने कहा कि हरियाणा सरकार ने जब आढ़तियों को 2.5 प्रतिशत आढ़त देने का वादा किया था, तो उसे पूरा भी कराना चाहिए था। इससे हरियाणा के करीब 35 हजार आढ़तियों को 20 से 22 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है। जो आढ़त 49.37 रुपये प्रति क्विंटल मिलनी चाहिए थी, केंद्र सरकार ने उसका भुगतान 46 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किया है। दो साल पहले गेहूं के भुगतान के विलंब पर मिलने वाला भुगतान व अन्य दो साल का करीब 30 करोड़ रुपया ब्याज सरकार ने नहीं दिया है। विरोध के तरीकों पर आढ़तियों ने अलग-अलग राय दी। अंत में कहा कि हम प्रदेश कमेटी के साथ हैं, वह जो भी फैसला लेगी उसका साथ देंगे। रजनीश चौधरी ने बताया कि अब राज्य कमेटी आगामी एक सप्ताह में सभी जिलों का दौरा करके वहां के जिला प्रधान, सचिवों से बात करके उनकी राय जानेगी। इसके बाद प्रदेशस्तरीय बैठक करके रणनीति बनाकर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
इसमें इंद्री मंडी प्रधान सतपाल बैरागी, निसिंग के प्रधान बलवीर राणा, जुंडला के जोगेंद्र सिंह, ब्याना के राजेश कुमार, घींड़ के नरेश प्रधान, कुंजपुरा के जसमेर सिंह, निगदू के ओमप्रकाश कैरा आदि जिले की सभी मंडियों के प्रधान व सचिव शामिल रहे।
विज्ञापन

रजनीश चौधरी तीसरी बार बने जिला प्रधान
करनाल। करनाल अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक में रजनीश चौधरी को दोबारा जिला प्रधान चुन लिया गया है। इसके बाद कार्यकारिणी भी घोषित कर दी गई है।
रजनीश चौधरी पिछले दो साल से लगातार करनाल अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान होने के साथ-साथ हरियाणा राज्य अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के राज्य चेयरमैन भी हैं। पिछले दिनों वह प्रदेशाध्यक्ष भी रहे हैं। शुक्रवार को जिला स्तरीय बैठक में जब उन्होंने कार्यकाल पूरा होने पर त्याग पत्र देने की बात कही तो सभी आढ़तियों व मंडियों के प्रधानों, सचिवों ने फिर से उनका नाम ही प्रस्तावित कर दिया। वह तीसरी बार निर्विरोध जिला प्रधान घोषित किए गए। इसके बाद कार्यकारिणी भी गठित की गई। जिसमें वीरेंद्र बंसल (तरावड़ी), सतीश बल्हारा (असंध), सतपाल बैरागी (इंद्री), रामलाल गोयल (घरौंडा) को उप प्रधान, ओमप्रकाश कैरा (निगदू), नरेश मेहता (घींड़), जसमेर सिंह (कुंजपुरा), राजेश कलसौरा (बयाना), जोगिंद्र सिंह (जुंडला) व मलखान सिंह (नीलोखेड़ी) को सलाहकार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें