निसिंग। गांव गुनियाना में पशुओं को नहलाते समय तालाब में डूबने से पशुपालक की मौत हो गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तालाब से निकाला। उपचार के लिए सीएचसी निसिंग के बाद कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने चचेरे भाई मनसा सिंह के बयान पर इत्तेफाकिया घटना के तहत पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। मनसा सिंह ने बताया कि करीब 45 वर्षीय सुरेंद्र अधिक गर्मी के कारण रोज की तरह पशुओं को नहलाने तालाब पर गया था। जहां उसने कपड़े उतारकर किनारे रख दिए और तालाब में प्रवेश कर गया। लेकिन दोबारा दिखाई नहीं दिया। इस घटना को तालाब के पास सड़क किनारे बने ठेके पर बैठा कारिंदा देख रहा था। पशुपालक के बाहर नहीं आने पर उसने परिजनों को सूचित किया। संवाद