फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम आवास का घेराव करने पहुंची आंगनबाड़ी वर्कर्स ने बैरिकेड हटाने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन बढ़ोत्तरी सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स ने मंगलवार को सीएम आवास कूच किया, लेकिन 50 मीटर पहले ही पुलिस ने डबल डेयर बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बैरिकेड हटाने का भी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुईं तो सड़क पर धरना शुरू कर दिया। बाद में सीएम प्रतिनिधि संजय बठला ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों का ज्ञापन लिया। साथ ही 26 जनवरी के बाद सीएम से वार्ता कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को अंागनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन की तालमेल कमेटी के बैनर तले सुबह कर्ण पार्क में आंगनबाड़ी कर्मी एकत्रित हुईं। यहां से जुलूस के रूप में हांसी चौक के रास्ते वे प्रेम नगर पहुंची। करीब दो बजे से लेकर साढ़े पांच बजे तक वे सीएम आवास के नजदीक ही डटी रहीं। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार राजबक्श सहित पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रदर्शन पूर्व निर्धारित होने के कारण प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। सीएम आवास के दोनों तरफ डबल लेयर बैरिकेड लगाए गए थे। सूचना मिलते ही सीएम के प्रतिनिधि संजय बठला भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन लेने के बाद चंडीगढ़ बातचीत करके यूनियन की वार्ता कराने का आश्वासन दिया।
प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए सीटू जिला प्रधान सतपाल सैनी, जगपाल राणा, रूपा राणा, बिजनेश राणा, रीना, ओपी माटा और कामरेड जगमाल सिंह ने कहा कि सरकार अड़ियल रवैया छोड़े और 2018 में विधानसभा में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा को तुरंत प्रभाव से लागू करे। अन्यथा उनका आंदोलन और तेज होगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण का किया बहिष्कार
प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान रूपा राणा और संचालन नीलम ने किया। उन्होंने कहा कि सभी कर्मियों ने विभाग के प्रशिक्षण का बहिष्कार किया है। सरकार समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है। एक तरफ सरकार ने कोरोना के चलते स्कूलों और केंद्रों को बंद किया हुआ है। दूसरी और स्टाफ को प्रशिक्षण के लिए बुलाया जा रहा है। इस अवसर पर सविता, बबीता, ममता, पिंकी, रीना, कांता, राकेश राणा, बबीता, ममता और कुसुम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें