फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: अमर उजाला का मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, अधिकारी और सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने किया हस्ताक्षर

Thu, 03 Oct 2024 03:24 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा

सार

अमर उजाला ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान युवाओं और महिलाओं को विशेष रूप से मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
अमर उजाला मतदाता जागरूकता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर करनाल के कर्ण पार्क में गुरुवार को अमर उजाला द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के असिस्टेंट कमिश्नर आईएएस योगेश सैनी, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. एमके गर्ग, और निफा (नेशनल इंटीग्रिटी एंड सोशल फोरम) सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मतदाता जागरूकता की शपथ ली और हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रेरित करना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था। योगेश सैनी ने इस अवसर पर कहा कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह अपने वोट का प्रयोग करके लोकतंत्र को मजबूत बनाए। डॉ. एमके गर्ग ने भी मतदाताओं को जागरूक होने और सही निर्णय लेने की अपील की।

विज्ञापन


सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने इस मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान युवाओं और महिलाओं को विशेष रूप से मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। अमर उजाला के इस अभियान को स्थानीय लोगों ने सराहा और उम्मीद जताई कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने में मदद मिलेगी।

पंचकूला में सेक्टर पांच में यवनिका पार्क में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। 

कुरुक्षेत्र में अमर उजाला हस्ताक्षर अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यातिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सोमनाथ सचदेवा मौके पर मौजूद युवाओं व अन्य लोगों को शपथ दिलाने से पहले मतदान के लिए प्रेरित करते हुए। 

उन्होंने अमर उजाला के इस अभियान की भी जमकर प्रसंशा की। कुवि रजिस्ट्रार डॉ संजीव शर्मा, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, श्रीकृष्ण संग्रहालय के क्यूरेटर बलवान सिह, पुरातत्ववेता राजेंद्र सिंह राणा, कुवि के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक डॉ विवेक चावला, जन संपर्क निदेशक डॉ महासिंह पूनिया, गीता विद्यालय  प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक रोशा सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

सोनीपत में हस्ताक्षर अभियान का हिस्सा बने 700 लोग

5 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए अमर उजाला की तरफ से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। वीरवार सुबह सुभाष चौक पर चलाए गए हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार व अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी ने हस्ताक्षर कर किया। इस दौरान उन्होंने सभी को निष्पक्ष रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई।

अमर उजाला की तरफ से चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में शहरवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने हस्ताक्षर करते हुए दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने के लिए कहा। दोपहर तक चलाए गए अभियान में करीब 700 लोगों ने हस्ताक्षर करते हुए जिले में इस बार रिकॉर्ड तोड़ मतदान करने का दावा किया। हस्ताक्षर अभियान में सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक, युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

कैथल में अभियान का हिस्सा बने 500 लोग

विधानसभा चुनाव के तहत पांच अक्तूबर को होने वाली मतदान प्रक्रिया के तहत वीरवार को अमर उजाला की ओर से मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया। यह कार्यक्रम शहर के पिहोवा चौक स्थित महाराजा अग्रसेन शक्ति स्थल पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुहला के रिटर्निंग अधिकारी कृष्ण कुमार ने हस्ताक्षर कर किया। इस कार्यक्रम में शहरवासियों ने मतदान जागरूकता अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए हस्ताक्षर किए। इस दौरान उन्होंने सभी को निष्पक्ष रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई।

अमर उजाला की तरफ से चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में शहरवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने हस्ताक्षर करते हुए दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने के लिए कहा। दोपहर तक चलाए गए अभियान में करीब 500 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर करते हुए जिले में इस बार रिकॉर्ड तोड़ मतदान करने का दावा किया। हस्ताक्षर अभियान में सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक, युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें