फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: हरियाणा के ऑलराउंडर को मिला भारतीय टीम में मौका, अंशुल कंबोज अंग्रेजों से वसूलेंगे लगान

Sun, 20 Jul 2025 06:51 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी करनाल

सार

अंशुल कंबोज को भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप और अर्शदीप के कवर के तौर पर भारतीय टीम में शामिल किया गया है। अंशुल कांबोज टेस्ट सीरीज़ से पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत-ए के लिए दो मैचों में अपना प्रभावशाली प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
अंशुल कंबोज - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप और अर्शदीप के कवर के तौर पर भारतीय टीम में शामिल किया गया है। आकाशदीप और अर्शदीप 23 जुलाई से ओल्ड ट्रैफर्ड में शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हैं। इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम और लॉर्ड्स में दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच में खेलने वाले आकाश दीप कमर में दर्द से जूझ रहे हैं, जबकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप ने अभी तक मौजूदा श्रृंखला में एक भी मैच नहीं खेला है। अंशुल के मुख्य कोच सतीश कुमार राणा ने यह जानकारी यहां रविवार को दी। दोनों खिलाड़ियों के उपलब्ध होने की कम संभावना को देखते हुए राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन



इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन

करनाल के दाएं हाथ के 24 वर्षीय मध्यम तेज गति के गेंदबाज अंशुल कांबोज टेस्ट सीरीज़ से पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत ए के लिए दो मैचों में प्रभावशाली प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने नॉर्थम्प्टन और कैंटरबरी में चार पारियों में पांच विकेट लिए। अंशुल को भविष्य का संभावित गेंदबाज़ माना जा रहा है।
विज्ञापन

करनाल में खुशी का माहौल 

कर्ण नगरी के इंद्री कस्बे के फाजिलपुर गांव के ऑलराउंडर खिलाड़ी अंशुल कांबोज का चयन भारतीय टीम में होने से क्रिकेट प्रेमियों में खुशी का माहौल है। हर कोई अंशुल के पिता उदम सिंह को बधाई देने के लिए उनके गांव पहुंच रहा है। वहीं अंशुल की प्राथमिक क्रिकेट अकादमी राणा ब्रदर्स में ढोल बजाकर, मिठाई बांटकर व आतिशबाजी करके खुशी मनाई गई। इस मौके पर अकादमी के खिलाड़ी व क्रिकेट प्रेमियों ने उनके मुख्य कोच सतीश राणा को बधाई दी। भारतीय टीम में करनाल से चयन होने वाला अंशुल दूसरा क्रिकेटर है इससे पहले तरावड़ी के नवदीप सैनी भारतीय टीम में खेल चुके हैं। कोच सतीश राणा ने बताया कि अंशुल की खासियत है कि वह बॉल को दोनों ओर स्विंग कराने में माहिर हैं। वहीं, बल्लेबाजी व क्षेत्र रक्षण में भी अंशुल का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। अंशुल कंबोज का जन्म हरियाणा के इंद्री हलके के छोटे से फाजिलपुर गांव में छह दिसंबर 2000 को हुआ। 14 साल की उम्र में उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया।

अंशुल के 23 लिस्ट-ए विकेट

पिछले एक दशक में अंशुल ने न सिर्फ राज्य टीम में जलवा दिखाया बल्कि आईपीएल में भी जगह बनाई। अंशुल ने 17 फरवरी 2022 को हरियाणा के लिए 2021-22 रणजी ट्रॉफी में प्रथम श्रेणी में डेब्यू किया। 2022-23 विजय हजारे ट्रॉफी में लिस्ट ए क्रिकेट की शुरुआत की, उनके बेहतर प्रदर्शन की बदौलत हरियाणा ने पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जीती। वह 2024 एसीसी इमर्जिंग टीम एशिया कप के लिए भारत ए टीम का हिस्सा रहे। अंशुल कांबोज को आईपीएल में मुंबई इंडियंस व चेन्नई सुपर किंग टीम के लिए खेल चुके है। उनके नाम 47 प्रथम श्रेणी विकेट, 23 लिस्ट-ए विकेट और 17 टी-20 विकेट हैं। आईपीएल के जिन मैचों में उन्हें मौके मिला अंशुल ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंशुल के प्रदर्शन की बदौलत ही हरियाणा टीम ने पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जीती। वहीं रणजी ट्रॉफी में केरल टीम के खिलाफ खेलते हुए 10 विकेट लेकर अंशुल न सिर्फ रिकॉर्ड बनाया बल्कि चयनकर्ताओं का ध्यान भी आकर्षित किया। अपने बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत आज करनाल का छोरा अंशुल भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम में इंग्लैंड के साथ चौथे मैच में 23 जुलाई को अर्शदीप सिंह की जगह खेलते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें