फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जमीन का मालिक बताकर 50 लाख रुपये ठगे, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जमीन बेचने का इकरारनामा कर 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने जाजनपुर निवासी गंगाराम को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दादवाना गांव की 40 कनाल जमीन का मालिक बताकर सुधीर कुमार और उसके साथी अंग्रेज सिंह के साथ दो करोड़ पांच लाख 50 हजार रुपये में सौदा किया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 50 लाख रुपये बयाना लेने के बाद भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं करवाई। जांच में सामने आया कि इकरारनामा करते समय उसके नाम केवल 32 कनाल जमीन थी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि सुधीर कुमार ने शिकायत में बताया कि गंगाराम ने 40 कनाल जमीन का सौदा कर 50 लाख रुपये बयाना लिया था। आरोपी ने 15 मई 2026 तक रजिस्ट्री करवाने का भरोसा दिया था। तय तारीख पर सुधीर कुमार अपने साथी के साथ तहसील कार्यालय पहुंचा, लेकिन गंगाराम वहां नहीं आया। इसके बाद उसे कानूनी नोटिस भेजा गया, जिसे लेने से भी उसने इनकार कर दिया।
30 कनाल जमीन की पोतों के नाम
शिकायत की जांच में पता चला कि इकरारनामा करते समय आरोपी के नाम 40 कनाल के बजाय केवल 32 कनाल जमीन थी। इसके बावजूद उसने पूरी जमीन का मालिक बताकर बयाना राशि प्राप्त की। आरोप है कि इकरारनामा करने के बाद उसने 30 कनाल जमीन रिलीज डीड के माध्यम से अपने पोतों के नाम भी कर दी। परिजनों के साथ मिलीभगत कर धोखाधड़ी करने के आरोप में थाना ढांड में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें