फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सोशल ऑडिट शुरू

विज्ञापन
बीडीपीओ कार्यालय में सोशल ऑडिट प्रशिक्षण शिविर में टीम सदस्यों को जानकारी देतीं मास्टर ट्रेनर र
विज्ञापन
राजौंद। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) कार्यालय राजौंद में समग्र शिक्षा अभियान के तहत सामाजिक अंकेक्षण इकाई, चंडीगढ़ के निर्देशानुसार सोशल ऑडिट पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। हरियाणा में विद्यालयों एवं शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सोशल ऑडिट की प्रक्रिया पहली बार शुरू की गई है।
विज्ञापन

शिविर में मास्टर ट्रेनर रिंकल राणा ने सोशल ऑडिट टीम के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने सामाजिक अंकेक्षण के उद्देश्यों, नियमों तथा पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों को मिलने वाले अनुदान, आधारभूत ढांचे के विकास, मध्यान्ह भोजन योजना तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सोशल ऑडिट का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने टीम सदस्यों को निर्देश दिए कि वे पूरी जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ क्षेत्र के स्कूलों का दौरा करें तथा संबंधित रिकॉर्ड और योजनाओं की जांच करें। साथ ही स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं और योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का भी जायजा लिया जाए।

बीडीपीओ कार्यालय में सोशल ऑडिट प्रशिक्षण शिविर में टीम सदस्यों को जानकारी देतीं मास्टर ट्रेनर र

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें