फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident Haryana: ट्रक में घुसी कार, एक व्यक्ति की मौत, एक घंटे तक फंसा रहा कार में

Mon, 12 Aug 2024 04:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और परिजनों को इसकी सूचना दे दी।
विज्ञापन
करनाल में हादसा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल जीटी रोड पर झिलमिल ढाबे के समील अल सुबह करीब पांच बजे एक कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। कार में सवार दो दोस्त हादसे के कारण कार में ही फंस गए। आस पास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर कार में सवार एक व्यक्ति को निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया लेकिन कंडक्टर साइड में बैठा व्यक्ति कार में बुरी तरह से फंसा हुआ था।

विज्ञापन


करीब एक घंटे बाद क्रेन की मदद से कार को ट्रक के नीचे से निकाला और फिर उस व्यक्ति को कार से निकाला। इस दौरान वह व्यक्ति दम तोड़ चुका था। जानकारी अनुसार छतरपुर दिल्ली निवासी अमन अपने दोस्त अश्विनी (39) के साथ कार में सवार होकर चंडीगढ़ जा रहे थे।

जब सुबह करीब पांच बजे वह जीटी रोड पर झिलमिल ढाबे के समीप पहुंचे तो नींद की झपकी आने से उनकी कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में अश्विन की मौत हो गई। अमन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सदर थाना से जांच अधिकारी विकास ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। मामले की जांच की जा रही है हादसा कैसे हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें