फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह से अनुपस्थित अध्यापक की लगी हाजिरी, हुआ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। गांव कोहंड के सरकारी स्कूल में एक अध्यापक के अनुपस्थित होने के बावजूद हाजिरी लगने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर वीरवार को स्कूल में हंगामा हो गया। सूचना के बाद नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि स्कूल पहुंचे और जानकारी हासिल की। इसके बाद गांव के एक व्यक्ति ने इसकी लिखित शिकायत स्कूल के प्रिंसिपल को दी है। विभाग के अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
जानकारी के अनुसार गांव कोहंड के प्राइमरी स्कूल में एक अध्यापक चोट लगने के कारण पिछले एक माह से स्कूल में नहीं आ रहा है। बताया जा रहा है कि इसके बावजूद स्कूल के हाजिरी रजिस्टर में उसकी लगातार हाजिरी लग रही है। जिसकी लिखित शिकायत गांव के समाजसेवी प्रेम सिंह ने स्कूल की डीडी पावर इंचार्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल को दी। वीरवार को अचानक स्कूल में एक अन्य टीचर की हाजिरी को लेकर स्कूल में हंगामा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सरपंच प्रतिनिधि बाबू राम गांव के कुछ मौजिज लोगों को लेकर स्कूल पहुंच गए और स्टाफ की बैठक कर मामले की जानकारी ली। बैठक के दौरान अध्यापकों ने स्कूल इंचार्ज पर स्कूल में गुटबाजी करने के आरोप लगाए। कहा कि स्कूल में अध्यापक बच्चों के सामने ही छोटी-छोटी बातों पर आपस में गाली-गलौज पर उतारू हो जाते हैं। जिससे स्कूल का माहौल खराब हो गया है। स्कूल इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि एक अध्यापक की अनुपस्थिति के बावजूद रजिस्टर में हाजिरी लगी हुई है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें