फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जिला जेल में भाई से मिलने पहुंची महिला का बैग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिला जेल में बंद अपने भाई से मुलाकात के लिए पानीपत से आई एक महिला का बैग समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। इस घटना ने जिला जेल की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हैरानी की बात है कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक मुलाकात पर आई महिला का मोबाइल, एटीएम कार्ड और निजी सामान चोरी हो गया। आरोप है कि पुलिस ने सीसीटीवी के फोटो तो दिखाए लेकिन वीडियो नहीं दिखाई। पीड़िता ने रामनगर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

अन्नू निवासी न्यू रमेश नगर ने बताया कि शनिवार सुबह 9:00 बजे वह अपने भाई अनिल से मिलने जिला जेल आई थी। इस दौरान उसका बैग और सामान चोरी हो गया। अन्नू ने बताया कि उसके बैग में एक मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक बाइक की नंबर प्लेट, पीली टी-शर्ट और एक पानी की बोतल थी। अन्नू ने बताया कि उसे एक लड़के पर शक है, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें