फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फैक्टरी के पास भरा पानी पीने से 15 भैंसों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पानी के भरवाए सैंपल, मृत भैंसों का होगा पोस्टमार्टम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मेरठ रोड, नंगला चौक के समीप एक फैक्टरी के पास खाली प्लॉट में भरा पानी पीने से एक के बाद एक 15 मुर्राह नस्ल की भैंसों की मौत हो गई। यह घटना सोमवार को हुई जब पंजाब के चरवाहे सराएद्दीन और उसका बहनोई 70 भैंसों का झुंड लेकर यमुना की ओर जा रहा था। पानी पीने के कुछ मिनटों के भीतर भैंसों की हालत बिगड़ने लगी। उनके मुंह से झाग निकलने लगी और एक के बाद एक 15 भैंसें गिरकर दम तोड़ने लगीं।

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और थाना सदर प्रभारी तरसेम मौके पर पहुंचे और पुलिस ने जहरीले पानी के सैंपल भरवाए हैं। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इसके अलावा मृत भैंसों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिससे मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सके। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जहरीला पानी ही भैंसों की मौत का कारण लग रहा है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों और पशुपालकों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि यदि उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिला तो वे मेरठ रोड हाईवे को जाम कर देंगे। लोगों का गुस्सा देख फैक्टरी के मालिक और कर्मचारी फैक्टरी को बंद करके चले गए। सराएद्दीन ने बताया कि मरने वाली भैंसों में अधिकतर मुर्राह नस्ल की थी। जिनकी बाजार में कीमत एक लाख रुपये के आसपास थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इससे पहले भी इसी फैक्टरी के पास से बहने वाले पानी को पीने से जानवरों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें