फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी खरीद रही महिला के गले से झपटी सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर-6 में सब्जी खरीद रही एक बुजुर्ग महिला के गले से बाइक सवार युवक सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। लूट की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो चुकी है। इस दौरान महिला के गले पर भी निशान बने हुए हैं। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-6 निवासी बुजुर्ग महिला मंजू ने बताया कि वह सुबह घर के बाहर खड़ी होकर सब्जी खरीद रही थी। इस दौरान एक पल्सर बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। उनमें से एक युवक उसके पास आया। जब वह सब्जी देख रही थी तो वह युवक पीछे से उसके गले से सोने की डेढ़ तोले की चेन तोड़कर फरार हो गया। उसने व सब्जी वाले ने लुटेरे को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। आरोपी की बाइक पर बिहार का नंबर प्लेट लगा था, लेकिन उस नंबर पर अन्य बाइक रजिस्टर्ड है। सीसीटीवी फुटेज और बाइक के नंबर से पुलिस आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें