फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्कूली बच्चों से भरी बस पेड़ से टकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कुंजपुरा क्षेत्र में डबरकी और चुंडीपुर गांव के बीच स्कूली बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बस में करीब 25 से 30 बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई और बड़ा हादसा बच गया। टक्कर से बस का अगला शीशा टूट गया और सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बच्चों को दूसरी बस से उनके घर भेजा गया।
विज्ञापन

स्कूल स्टाफ के अनुसार, सामने अचानक बाइक आने से चालक को बस मोड़नी पड़ी। सड़क पर बिखरी बजरी के कारण बस फिसल गई और पेड़ से टकरा गई। हादसे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ ने इस मार्ग की खराब हालत पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने और मार्ग पर बिखरी बजरी हटवाने की मांग की है। थाना प्रभारी सुरिंदर कुमार ने बताया कि मामले में किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें