फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में बच्ची का जन्म

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Karnal
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला चीका। एक गर्भवती ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। महिला को रेफर किया गया था। परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसडीएम को शिकायत दी है। महिला के पति कोहर सिंह ने बताया कि उसने अपनी पत्नी गीता देवी को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर गुहला सरकारी अस्पताल में भरती करवाया। यहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए गुहला अस्पताल के चिकित्सकाें ने उसे कैथल सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। कोहर सिंह ने आरोप लगाया कि कैथल के सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने गीता देवी का बिना चेकअप किए ही उसे राजेंद्रा अस्पताल पटियाला में रेफर कर दिया। कोहर सिंह ने बताया कि जब वह पत्नी को एंबुलेंस से पटियाला लेकर जा रहा था तो कांगथली बस अड्डे पर रास्ते में ही उसकी पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया। कोहर सिंह ने कहा कि डाक्टराें की कथित लापरवाही से उसकी पत्नी और बच्चे की जान भी जा सकती थी। उसने एसडीएम को भेजी एक शिकायत में इस मामले की जांच कर आरोपी डाक्टराें पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


वर्जन
इंदिरा गांधी मल्टी स्पेशयलिटी अस्पताल के एसएमओ डा. आरपी गोयल ने कहा कि यह मामला अभी उनकी जानकारी में नहीं हैं। वे पता करवाएंगे कि कौन से चिकित्सक ने महिला को क्यों रेफर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें