फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HaryanAccident: तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, आठ साल की बच्ची की मौत, पिता घायल

Sat, 26 Jul 2025 06:10 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर करनाल

सार

 तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर पिता और बेटी सवार थे। आठ साल की  बच्ची सड़क पर गिर गई और पीछे से आ रहे कैंटर ने उसे कुचल दिया जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में बच्ची की मौत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हाईवे पर कुटेल गांव के पास शुक्रवार देर शाम हुए सड़क हादसे में निगदू निवासी एक आठ साल की बच्ची आरवी की मौत हो गई जबकि उसका पिता अमर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय पिता-बेटी बाइक पर सवार होकर बहन के घर कोथली देने के लिए अराइपुरा गांव जा रहे थे। पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे संतुलन बिगड़ने पर दोनों सड़क पर गिर पड़े। बच्ची सड़क पर गिर गई और पीछे से आ रहे कैंटर ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक निगदू गांव निवासी अमर सिंह उम्र 46 साल अपनी आठ वर्षीय बेटी आरवी को साथ लेकर गांव अराइपुरा में बहन के घर कोथली देने के लिए बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही वे बाइक से कुटेल गांव के पास पहुंचे तभी पीछे से तेज गति से आ रहे एक कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अमर सिंह की बाइक असंतुलित होकर गिर गई। गिरने के दौरान आरवी सड़क पर इस तरह गिरी कि पीछे से आ रहे उसी कैंटर ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद राहगीरों ने घायल अमर सिंह को संभाला और पुलिस को सूचना दी।

हादसे के तुरंत बाद कैंटर चालक मौके से कैंटर लेकर पानीपत की दिशा में भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के शवगृह में भिजवाया। घायल अमर सिंह को राहगीरों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने अमर सिंह की शिकायत पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Karnal: हरिद्वार गंगा स्नान जा रहे तीन श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत, सात लोग हुए घायल



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें