मोहन वासी गांव राणा खेड़ी जिला सोनीपत, हाल निवासी नजदीक बिजली निगम कार्यालय सालवन रोड ने बताया कि उसका आइसक्रीम का काम है। सोमवार रात को कैथल रोड पर उसने आइसक्रीम की रेहड़ी लगाई थी।
असंध। कैथल रोड पर नवनिर्मित बाईपास से आगे आइसक्रीम की रेहड़ी लगाने वाले युवक से बाइक सवार दो बदमाश गन प्वाइंट पर 8 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। सूचना के बाद असंध थाना और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुुटेज की जांच की।
विज्ञापन
मोहन वासी गांव राणा खेड़ी जिला सोनीपत, हाल निवासी नजदीक बिजली निगम कार्यालय सालवन रोड ने बताया कि उसका आइसक्रीम का काम है। सोमवार रात को कैथल रोड पर उसने आइसक्रीम की रेहड़ी लगाई थी। वहीं असंध का ही एक दूसरी कुल्फी की रेहड़ी लगाने वाला उसे धमकाता है। रात को जब उसने रेहड़ी लगाई थी उसी दौरान बाईपास पर जींद रोड की तरफ से एक बाइक पर दो युवक आए। एक युवक ने बाइक रोक ली। पीछे बैठा युवक उतरकर उसके पास आया। उसने पिस्तौल उसकी कनपटी पर रख दी। इसके बाद उसके गल्ले और जेब से 8 हजार रुपये लेकर भाग गए। आरोपी ने उसे गोली मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी कमलदीप ने बताया कि पुलिस कॉल डंप व अन्य माध्यमों से आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।