फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल के प्रचार ने करनाल में तोड़ी थी पूर्व सीएम भजन लाल की पीएचडी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। अटल जी, अक्सर कहते थे मेहनत करोगे तभी बात बनेगी, उनके दिल में जो होता था, वही जुबान पर होता था। सन 1999 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी कर्ण नगरी में बीजेपी के एक कार्यक्रम में आए थे। यह कार्यक्रम कर्ण स्टेडियम में आयोजित किया गया था। इस दौरान वाजपेयी करीब डेढ़ घंटे तक शहर में रुके। ये पल पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आईडी स्वामी ने अमर उजाला के साथ साझा किए।
उन्होंने बताया कि उस दौरान करनाल और कुरुक्षेत्र लोकसभा की संयुक्त रैली कर्ण स्टेडियम में हुई थी, इसको संबोधित करने के लिए अटल जी आए थे। करनाल लोकसभा से कांग्रेस की ओर से पूर्व सीएम भजनलाल उम्मीदवार थे, लेकिन अटल के प्रचार के कारण भजन लाल को शिकस्त खानी पड़ी और उस समय उनकी करनाल में राजनीति की पीएचडी टूट गई थी। भजनलाल जैसे कदवर नेता को हराने के कारण आईडी स्वामी को उस समय अटल की सरकार में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के ओहदे से नवाजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे वे आईडी नहीं ईश्वर दयाल के नाम से पुकारते थे
आईडी स्वामी ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी उन्हें ईश्वर दयाल के नाम से पुकारते थे। हालांकि, राजनीतिक सफर की शुरुआत से ही वे आईडी स्वामी लिखते थे, लेकिन अटल जी हमेशा पूरा नाम लेकर ही बुलाते थे। पुरानी यादों को ताजा करते हुए स्वामी ने बताया कि एक दिन उन्होंने अपने नेताओं की बात उन्हें बताई तो अटल जी बोले ईश्वर दयाल मुझे क्या बता रहे हो अपने नेताओं को बोले मेहनत करें। मेहनत करने से ही सब कुछ मिलता है। अटल जी मेहनत करने पर विश्वास रखते थे। अपने भाषण से वो नेताओं व कार्यकर्ताओं में जोश भरते थे। बता दें कि आईडी स्वामी अटल सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बने थे। बता दें कि करनाल में करीब 52 एकड़ में अटल जी के नाम से अटल पार्क है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें