फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे पहले रेलवे की टिकट कैंसिल कराते हैं तो रुपए हो जाएंगे जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। रेलवे स्टेशन पर टिकट को कैंसल कराकर पूरे रुपये लेने के लिए यात्री हर रोज टिकट बुकिंग काउंटर पर झगड़ा करते हैं। यात्रियों को अभी तक यह नहीं मालूम की ट्रेन चलन से चार घंटे पहले टिकट कैंसल कराते हैं तो उनके टिकट के सारे रुपये जब्त हो जाते हैं। क्योंकि चार घंटे पहले ही ट्रेन का चार्ट बनकर तैयार हो जाता है। इस कारण रेलवे विभाग उपभोक्ता को टिकट कैंसल कराने पर एक रुपया भी वापस नहीं करता। टिकट बुक कराने के बाद यदि तुरंत कैंसल कराए तो पूरे रुपये वापस करने का कोई प्रावधान नहीं है। इससे अलग आप ट्रेन चलने के समय से 48 घंटे पहले टिकट बुक कराकर कैंसल कराते हैं तो फिर भी आपको मिनिमम चार्ज रेलवे विभाग को देना होगा। वेटिंग टिकट को 48 घंटे कैंसल कराने पर 60 रुपये और कंफर्म टिकट को कैंसल कराने पर 120 रुपये चार्ज देना होगा। खास बात ये है कि रेलवे ने नियम तो बना दिये, लेकिन इसके बारे में बहुत कम यात्रियों को पता है। इसी कारण यात्री करनाल में टिकट बुकिंग काउंटर पर अक्सर पूरे रुपये मांगकर बहस करते हैं। ट्रेन चलने में 48 घंटे बाकी हैं आप टिकट कैंसल कराते हैं तो आपसे 25 प्रतिशत की कटौती की जाएगी और यदि 48 घंटे से कम का समय रह गया तो टिकट के आधे हुए ही आपको वापस मिलेंगे। यदि 4 घंटे रहे गए है तो आपको एक रुपया भी नहीं मिलेगा।

रेलवे स्टेशन पर रुकती हैं 35 ट्रेन
करनाल रेलवे स्टेशन पर करीब 35 ट्रेनों का ठहराव है। इनमें से कई ट्रेन ऐसी हैं तो प्रतिदिन नहीं आती उनका अलग-अलग दिन निर्धारित है। अंबाला की ओर फिलहाल एक सप्ताह में 35 ट्रेन रुकती हैं और दिल्ली की ओर 33 ट्रेने रुकती है। यदि यात्रियों की बात करें तो करनाल से एक दिन में पांच हजार से ज्यादा लोग ट्रेन में सफर करते हैं।
विज्ञापन


एक दिन में होती है 500 के करीब टिकटों की बुकिंग
करनाल रेलवे स्टेशन के बुकिंग काउंटर से 500 के करीब हर रोज टिकट बुक होती है। स्टेशन पर टिकट बुकिंग के दो काउंटर हैं। हर रोज ढाई लाख रुपए से ज्यादा की टिकट एक दिन में बुक होती है। लेकिन जब लोग टिकट को कैंसल कराते हैं और उनके रुपये कटते हैं तो फिर वे वहां झगड़ा करते हैं।
विज्ञापन



टिकट बुक कराने के बाद यदि उपभोक्ता तुरंत टिकट कैंसल कराता है तो उसे मिनिमम चार्ज लिया जाता है। बुक टिकट को कैंसल कराकर टिकट के पूरे रुपये वापस करने का का कोई प्रावधान नहीं है। उपभोक्ता सोचते हैं कि उन्हें पूरे रुपये वापस मिलेंगे। -सत्यपाल, सीआरएस, करनाल, रेलवे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें