फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल जारी होगी पीजी कोर्स की पहली मेरिट लिस्ट, विद्यार्थियों का इंतजार खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। पीजी कोर्स में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो चुका है। 26 जुलाई को कॉलेजों में पीजी कोर्स की पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। मंगलवार को दोपहर एक बजे तक पीजी कोर्स में विद्यार्थियों ने एडमिशन के लिए आवेदन किए। शहर के दो राजकीय कॉलेजों में पीजी कोर्स की 515 सीटों पर 1754 आवेदन आए हैं, जबकि 1084 विद्यार्थियों ने वेरिफिकेशन कराई है। पीजी कोर्स में एमकॉम विषय में दोनों राजकीय कॉलेजों की मिलाकर कुल 120 सीटे है जिस पर 767 विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। जो सबसे ज्यादा आवेदन करने वाला विषय बन चुका है। विद्यार्थी एमकॉम में सबसे ज्यादा एडमिशन लेना चाहते है। जिसके लिए 26 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट काफी हाई रहने वाली है। लेकिन पीजी कोर्स में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को घबराने की जरुरत नहीं है क्योंकि 29 जुलाई को दोबारा पीजी कोर्स की खाली पड़ी सीटो पर एडमिशन देगा।
विज्ञापन


इन विषयों पर आए सबसे ज्यादा आवेदन
राजकीय महिला कॉलेज
विषय - वेरिफिकेशन - सीटें - आवेदन
एमएससी ज्योग्राफी - 40 - 40 - 72
एमकॉम - 346 - 60 - 354
एमए हिंदी - 18 - 60 - 67
एमए म्यूजिक - 12 - 15 - 15

पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महिला महाविद्यालय
विषय - वेरिफिकेशन सीटे - आवेदनएमए इतिहास 69 60 115
एमए इक्नोमिक्स - 50 - 60 - 103
एमए साइक्लोजी - 52 - 60 - 114
एम इंग्लिश - 66 - 60 - 158
एमकॉम - 248 - 60 - 413
एमएसी मैथ - 183 - 40 - 343
कुल - 1084 - 515 - 1754

पीजी कोर्स के एमकॉम विषय में सबसे ज्यादा आवेदन आ रहे है, 26 जुलाई को पीजी कोर्स की पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। -डॉ. कुलविंद्र कौर, प्रिसिंपल, राजकीय महिला कॉलेज करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें