- इग्नू का दीक्षांत समारोह 20 फरवरी को, तैयारी शुरू
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। इग्नू के दीक्षांत समारोह में जो विद्यार्थी डिग्री, डिप्लोमा या प्रमाणपत्र प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें 600 रुपये की राशि का भुगतान करना होगा। इसे लेकर मुख्यालय की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। इग्नू का 37वां दीक्षांत समारोह 20 फरवरी को आयोजित होगा। जिन विद्यार्थियों ने दिसंबर 2022 और जून 2023 की सत्रांत परीक्षा में अपने पाठ्यक्रम पूरे कर लिए हैं, वे इस समारोह में अपनी डिग्री, डिप्लोमा या प्रमाणपत्र प्राप्त करने के पात्र हैं।
इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डॉ. धर्म पाल ने बताया कि समारोह इग्नू मुख्यालय मैदान गढ़ी व पूरे भारत में चुनिंदा 37 क्षेत्रीय केंद्रों पर एक साथ आयोजित होगा। समारोह का सीधा प्रसारण ज्ञान दर्शन चैनल, स्वयम प्रभा चैनल, दूरदर्शन चैनल और इग्नू के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह में डिग्री प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट एवं लिंक onlineservices.ignou.ac.in/convocation पर जाकर ऑनलाइन 600 रुपये का भुगतान करके पंजीकरण कर सकते हैं।
ई-मेल पर भेजेंगे निमंत्रण
क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डॉ. धर्म पाल ने बताया कि इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल का दीक्षांत समारोह केंद्र के सेक्टर-12 स्थित कार्यालय में ही होगा। दीक्षांत समारोह को लेकर सभी तरह की तैयारियां की जा रही हैं। जो भी विद्यार्थी इस दीक्षांत समारोह के लिए पात्र है और जिन विद्यार्थियों ने निर्धारित फीस का भुगतान कर दिया है ऐसे विद्यार्थियों को इस समारोह में हिस्सा लेने के लिए क्षेत्रीय केंद्र द्वारा ईमेल के माध्यम से निमंत्रण एवं सूचना भेजी जाएगी।
कुरुक्षेत्र। पटवारियों और कानूनगो को समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के न
कुरुक्षेत्र। पटवारियों और कानूनगो को समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के न
कुरुक्षेत्र। पटवारियों और कानूनगो को समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के न