फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दो अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, डीपीसी-सड़कें ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिला नगर योजनाकार करनाल की टीम ने शहरी क्षेत्र में दो अवैध कॉलोनियों पर जेसीबी चलाई। जिससे करीब 12 भवनों की डीपीसी व कई अन्य सड़कों को ध्वस्त कर दिया गया। जिला नगर योजनाकार की टीम की ओर से पिछले तीन दिनों से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिससे अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने वाले और कॉलोनाइजरों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

डीटीपी ओमप्रकाश की अगुवाई में टीम ने करनाल नगर क्षेत्र में दो अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। पहली अवैध कॉलोनी एक एकड़ में कैथल रोड पर गुरुद्वारा के पीछे पश्चिमी यमुनानगर हेड के पास विकसित की जा रही थी। टीम ने यहां जेसीबी के माध्यम से दो भवनों की डीपीसी व कच्ची पक्की सड़कों को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद टीम शिव कॉलोनी के निकट हकीकतनगर पहुंची। यहां साढ़े तीन एकड़ में अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी। यहां जेसीबी ने 10 डीपीसी व सड़कों को ध्वस्त कर दिया। डीटीपी ने अवैध कॉलोनियों में प्लाॅट नहीं खरीदने की हिदायत दी।

कुरुक्षेत्र। पटवारियों और कानूनगो को समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के न

कुरुक्षेत्र। पटवारियों और कानूनगो को समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के न

कुरुक्षेत्र। पटवारियों और कानूनगो को समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के न

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें