फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ समेत 349 संक्रमित, 938 ने लगवाई बूस्टर डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को 349 नए केस मिले हैं। 44 लोगों ने महामारी को मात दी है। अब तक जिले में कोरोना के 1221 सक्रिय मरीज हैं। पॉजिटिव केसों में आठ डॉक्टर, 30 विद्यार्थी, वकील, पीएमओ पानीपत, एसएमओ नीलोखेड़ी, डिप्टी सीएमओ, पुलिस कर्मी, वैज्ञानिक शामिल हैं। तीन डॉक्टर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के हैं। पिछले 24 घंटे में 2548 सैंपल लिए गए। जिले में अब तक 660321 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिले में अब तक 41413 पॉजिटिव केस आए थे, जिनमें से 39636 मरीज ठीक होकर घर चले गए। जिले में अब तक 556 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
344 लोगों को किया होम आइसोलेट
कोरोना पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों में से 235 ने वैक्सीन लगवाई थी। वहीं 38 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने पहली डोज लगवाई है। 76 मरीजों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है। पॉजिटिव आए 344 लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। एक मेडिकल कॉलेज में दाखिल है। तीन प्राइवेट अस्पताल और एक जिला जेल में आइसोलेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

938 ने लगवाई बूस्टर डोज
मंगलवार को जिले में 140 केंद्रों पर 13010 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इनमें 938 वे लोग हैं जिन्होंने बूस्टर डोज लगवाई है। वहीं 15 से 17 उम्र के 2992 किशोर व किशोरों ने पहली डोज लगवाई। अब तक जिले में टीके की 2089178 डोज लग चुकी हैं। इनमें 1215997 डोज पहली हैं और 871523 दूसरी डोज हैं। दो दिन में 1658 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है। 15-17 उम्र के 48120 किशोर-किशोरियों को पहली डोज लग चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें