फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबीटी भर्ती की मांग को लेकर सीएम सिटी में गरजे जेबीटी पात्रता पास युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। शिक्षा विभाग हरियाणा में जेबीटी के करीब 9 हजार रिक्त पदों पर रेगुलर जेबीटी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने की मांग को ले कर जेबीटी पात्रता परीक्षा उम्मीदवारों ने आंदोलन का ऐलान करते हुए मंगलवार को सीएम सिटी में हुंकार भरी। जेबीटी एचटेट पास एसोसिएशन के बैनर तले प्रदेशभर से जेबीटी अध्यापक पात्रता पास उम्मीदवार करनाल के सेक्टर-12 के हुडा ग्राउंड में एकत्रित हुए और सरकार से तत्काल 9000 रिक्त पदों पर नियमित जेबीटी भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। बाद में युवाओं ने सीएम को मांगों का ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

जेबीटी पात्रता पास उम्मीदवारों को संबोधित करते हुए जेबीटी एचटेट पास एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष राजेश पाल ने कहा कि प्रदेश में हजारों उम्मीदवारों ने बड़ी ही मेहनत से ये पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की हुई है, लेकिन सरकार द्वारा वर्ष 2012 के बाद अभी तक रेगुलर जेबीटी भर्ती का कोई विज्ञापन ही नहीं निकाला गया है, जिसके कारण उनके पात्रता पास सर्टिफिकेट अपनी पांच साल की वैधता अवधि खत्म होने के कारण रद्दी के टुकड़े में तब्दील हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने एचटेट प्रमाणपत्र की वैधता की अवधि सिर्फ 5 साल ही निर्धारित की हुई है और पिछले 6 साल में नियमित जेबीटी भर्ती का कोई विज्ञापन ही जारी नहीं हुआ, ऐसे में बड़ी मेहनत से हासिल एचटेट प्रमाणपत्र अब अपनी वैधता अवधि पूरी होने से अमान्य होने की कगार पर है। अनेकों उम्मीदवारों ने 3-3 बार पात्रता परीक्षा पास की हुई है, लेकिन भाजपा सरकार द्वारा सत्ता में आने के बाद उन्हें भर्ती का कोई अवसर ही नहीं दिया गया है। अधिकांश उम्मीदवार बिना किसी भर्ती में आवेदन का मौका मिले ही ओवरएज होने की कगार पर पहुंच गये है और मानसिक एवं आर्थिक रूप से परेशान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शिक्षा विभाग में जेबीटी शिक्षकों के करीब 9 हजार पद खाली है, जिन पर रेगुलर जेबीटी भर्ती की जानी है। इन 9 हजार पदों में से 6048 पदों पर गेस्ट टीचर कार्यरत है और 2 हजार पद हाल ही में हुई जेबीटी से टीजीटी पदोन्नति से रिक्त हुए है तथा 1 हजार के करीब पद रिटायरमेंट, निधन आदि कारणों से रिक्त है। उन्होंने बताया कि 6 साल की लंबी अवधि बीतने के बावजूद भी सरकार द्वारा रेगुलर जेबीटी का कोई विज्ञापन जारी न करने पर अब जेबीटी पात्रता पास उम्मीदवार सरकार के खिलाफ संघर्ष करने पर मजबूर हो गए है। प्रशासन ने एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष राजेश पाल व 7 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल की रेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात करवाई जिस पर मुख्यमंत्री ने जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी नियमित जेबीटी भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की मांग को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें