करनाल। पिछले कुछ दिनों से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। बुधवार को भी जिले में 3 नए केस मिले हैं। वहीं एक मरीज ठीक भी हुआ है। तीन नए मरीजों में इंद्री के बुढनपुर खालसा 35 वर्षीय किसान, एनडीआरआई कैंपस से 46 वर्षीय महिला व सेक्टर-13 से 52 वर्षीय महिला शामिल है।
उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि सिविल सर्जन की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में अब तक 635201 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए जिनमें से 590152 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। पिछले 24 घंटे में 2177 सैंपल लिए गए। जिले में अब तक 40082 पॉजिटिव केस सामने आए थे, जिनमें से 39506 मरीज ठीक होकर घर चले गए। जिले में अब तक 555 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, कोरोना वायरस के 21 पॉजिटिव सक्रिय केस हैं। उन्होंने लोगों से कोरोना नियमों का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।