फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल में सट्टा लगाने के लिए चुराए 26 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने के लिए एक नौकर ने मालिक के 26 हजार रुपये चोरी कर लिए। आरोपी सीसीटीवी में भी कैद हो चुका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव सालवन निवासी राजीव शर्मा ने बताया कि वह पिछले दस साल से सेक्टर-14 स्थित एक मकान में प्रबंधन कार्य करता है। मकान में ड्राइवर, रसोइया, माली व अन्य स्टाफ से काम कराने की जिम्मेदारी उनकी है। एक जनवरी को उन्होंने मनोज कुमार निवासी उत्तम नगर को रसोइया रखा था। 23 मार्च को जब घर के सभी सदस्य घर से बाहर जाने की तैयारी में थे, मनोज ने मालिक के कमरे का गेट चुपके से खुला छोड़ दिया और फिर कमरे में अलमारी में रखे छह हजार व 20 हजार रुपये चोरी कर लिए। जब उन्होंने सीसीटीवी चेक किए तो आरोपी मनोज कमरे से बाहर निकलकर सीढ़ियों पर बैठकर रुपये गिनता दिखाई दे रहा है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने आईपीएल में सट्टा लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें