करनाल। साइबर ठगों ने दो लोगों के बैंक खाते से 78 हजार 499 रुपये निकाल लिए। दोनों की शिकायत पर अलग-अलग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव झंझाड़ी निवासी रविंद्र ने बताया कि उसका गांव शामगढ़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। जिसमें से छह बार ट्रांजेक्शन हुई। आरोपी ने खाते से 32500 रुपये निकाल लिए। मैसेज आने पर उसे इस बारे में पता चला। उसने न तो किसी को ओटीपी बताया न डेबिट कार्ड का पासवर्ड। दूसरी ओर निसिंग थाने में दी शिकायत में गांव निसिंग निवासी सोमप्रकाश ने बताया कि उसका हरियाणा ग्रामीण बैंक में खाता है। जिसमें से 18 मार्च से तीन अप्रैल तक अलग-अलग तारीख में 45999 रुपये निकाले गए हैं। संवाद