फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारे से घर लौट रहे बाइक सवार दो दोस्तों को ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारे से घर लौट रहे बाइक सवार दो दोस्तों को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए दो सड़क हादसों में दो दोस्तों सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने इन दोनों मामलों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
पुलिस जांच अधिकारी कर्मबीर ने बताया कि गांव रंबा निवासी गुरलाड (22) और छत्रपाल (30) दोस्त थे। वे शीशगंज गुरुद्वारे में सेवा करते थे। शुक्रवार शाम गुरुद्वारे से बाइक पर सवार होकर घर की ओर जा रहे थे। इस दौरान तरावड़ी टी प्वाइंट पर पहुंचते ही करनाल की ओर से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से गुरलाड की मौके पर ही मौत हो गई और छत्रपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे सड़क हादसे में पधाना निवासी 18 वर्षीय रोहित और तरावड़ी निवासी शुभम ऑल्टो कार में सवार होकर कुरुक्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह समानाबाहू के पास पहुंचे तो ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर से कार पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी की खिड़की तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां रोहित को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें