फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व मेमेंटो देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। विकास कॉलोनी स्थित कनिका पब्लिक स्कूल में सर्वजातीय महासभा की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधान जय गोपाल अरोड़ा ने की और डॉक्टर आर्ची ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर महासभा की ओर से 20 मेधावी छात्र-छात्राओं, एक अध्यापिका, स्कूल के निदेशक राज अरोड़ा, मुख्याध्यापक सुनील कांबोज को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सचिव ओपी सचदेवा ने बताया कि अगर विद्यार्थियों को जीवन में अच्छे पद या मुकाम पर पहुंचना है तो उन्हें कोई लक्ष्य निर्धारित करना होगा और उसे प्राप्त करने के लिए कड़ी परिश्रम करनी होगी। जय गोपाल अरोड़ा ने कहा कि बच्चों को अनुशासन में रहकर अपने माता-पिता व गुरुजनों की आज्ञा का पालन करना चाहिए। डॉक्टर आर्ची ने कहा कि एक पूर्ण रूप से स्वस्थ बच्चा ही जीवन में बड़ी कामयाबी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बच्चों को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया और उनसे जंक फूड से दूर रहने का आह्वान किया। इस मौके पर सुरजीत सुभरी, शाम सुंदर परुथी, राज अरोड़ा, नेहा अरोड़ा, वीना, कोमल, गीतू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें