फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी करने के बहाने 2.30 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शादी कराने केबहाने घरौंडा के गांव कोहंड निवासी एक व्यक्ति से 2.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में गांव कोहंड निवासी सुशील ने बताया कि कुछ दिन पहले कैथल के गांव क्योडक निवासी सुशील उसके घर आया था और बोला कि वह उसकी शादी करा देगा। पौंटा साहिब (हिमाचल प्रदेश) में उसकी जान-पहचान है। इसके लिए 2.50 लाख रुपये लगेंगे। उसने कहा कि रुपये कुछ कम करा दो तो वह 2.30 हजार रुपये में मान गया। वह उसकी बातों में आ गया और उसने एडवांस में एक लाख रुपये ले लिए बाकी रुपये काम होने के बाद देने को कहा।
विज्ञापन

28 फरवरी को उसके चाचा और आरोपी सुशील सहित तीनों पौंटा साहिब से करीब 20 किलोमीटर दूर सटोन शहर में गए। वहां उन्हें रीतू नाम की एक महिला मिली। वह बोली कि तुम होटल में चलो लड़की को लेकर वहीं आती हूं। वे सब होटल में चले गए। वहां रीतू अपने साथ पूजा नाम की एक लड़की को लेकर आई। कहने लगी कि यह उसकी बड़ी बहन है। उसके साथ कुछ और लोग थे जो खुद को लड़की का भाई, जीजा बता रहे थे। इसके बाद उन्होंने 1.30 लाख रुपये रीतू व उसके साथ आए लोगों को दे दिए। फिर वह पूजा को साथ लेकर गांव कोहंड में आ गए। तीन दिन बाद रीतू कहने लगी कि पूजा को घर मिलाने के लिए ले आओ। उसने कहा कि उसके पास अभी समय नहीं है लेकिन वह लगातार दबाव बनाने लगे। उसने शक होने पर अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि यह एक गिरोह है जो शादी कराने के नाम पर ठगी करते हैं। उन्होंने समालखा गांव के एक व्यक्ति से भी दो लाख रुपये ठगे हैं। घरौंडा थाना प्रभारी दीपक का कहना है कि इस मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें