फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा के लिए दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स शहर में तैनात, मनचालों को सिखाएगी सबक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। शहर में महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचलों को सबक सिखाने के लिए दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स को एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने सोमवार को सेक्टर-12 लघु सचिवालय से रवाना कर दिया है। इस फोर्स में 22 महिला पुलिस कर्मचारी शामिल है, जिनकी ड्रेस भी अलग है। इसके साथ ही इस फोर्स के साथ 50 पुलिस कर्मचारी और तैनात किए गए हैं।
दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स को तीन पीसीआर भी दी गई है। जो शहर के सार्वजनिक स्थानों पर गश्त करती रहेंगी। 12 जुलाई को पंचकूला में सीएम मनोहर लाल द्वारा दुर्गा शक्ति एप का शुभारंभ करने के बाद एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने भी एप के बारे में जानकारी दी और महिलाओं और लड़कियों से आह्वान किया कि वे सभी अपने एंड्रॉयड मोबाइल के प्ले स्टोर से दुर्गा शक्ति एप डाउनलोड करें और अपना रजिस्ट्रेशन कराएं।
विज्ञापन


कुछ ही समय में पहुंच जाएंगी दुर्गा शक्ति टीम
एसपी ने बताया कि किसी मुसीबत में जब महिला और कोई भी लड़की इस एप के लाल बटन को दबाएगी तो इसकी सूचना 1091 हेल्प लाइन नंबर पर जाएगी और उस पीड़िता का मोबाइल नंबर व लोकेशन भी वहीं पहुंच जाएगी, तुरंत उस पीड़िता का मोबाइल नंबर और लोकेशन दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स को भेजा जाएगा और वह टीम तुरंत उस महिला और लड़की के पास सहायता के लिए पहुंच जाएगी। एसपी ने बताया कि पांच से दस मिनट के अंदर फोर्स पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


इन स्थानों पर तैनात रहेगी फोर्स
एसपी ने बताया कि दुर्गा शक्ति वाहनों को शहर में अलग-अलग लोकेशन पर तैनात किया जाएगा। जहां पर महिलाओं को आना जाना अधिक होता है और सार्वजनिक स्थान जैस बस स्टैंड, कमेटी चौक, रेलवे स्टेशन, बाजार व मार्केट में जहां लोगों का आना जाना अधिक रहता है। इन स्थानों पर यह फोर्स दुर्गा शक्ति पीसीआर में गश्त करती रहेंगी और मैसेज मिलते ही तुरंत पीड़ित के पास सहायता के लिए पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें