फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 18 केस आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार को कोरोना के 18 नए केस सामने आए हैं। वहीं 26 मरीज महामारी को मात देकर घर लौट गए हैं। अब जिले में 200 सक्रिय केस हैं। ये जानकारी सीएमओ डॉ. योगेश ने दी। उन्होंने बताया कि अभी तक जिले में 595 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1823 सैंपल लिए गए। जिले में अब तक 712648 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं। जिले में अब तक 47972 पॉजिटिव केस सामने आए थे, जिनमें से 47177 मरीज ठीक होकर घर चले गए।
विज्ञापन

वहीं डीसी अनीश यादव ने बताया कि कोविड-19 के कारण मृतक के परिजनों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जा रही है। इसके लिए लाभार्थी अंत्योदय सरल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का लाभ वे परिवार उठा सकते हैं जिनके किसी भी सदस्य की मृत्यु कोरोना से हुई हो या कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के 30 दिनों के अंदर हुई हो। इसमें वर्ष 2021 और वर्ष 2020 के दौरान कोरोना से हुई मौत के मामले में आवेदन किया जा सकता हैं। व्यक्ति के परिजन के मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए करनाल जिले के संबंधित क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और नगर निगम में आवेदन कर सकते हैं।
3124 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
जिले में शनिवार को 114 जगहों पर वैक्सीनेशन किया गया। इस दौरान 3124 लोगों ने केंद्र पर पहुंचकर वैक्सीन लगवाई। बता दें अभी तक जिले में 2221496 वैक्सीन की डोज लग चुकी है। इनमें 1263796 लोगों को पहली डोज लगी है। वहीं 946881 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। 10819 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है तो वहीं 80901 डोज किशोर किशोरियों को लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें