फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न मामलों में 16 आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस ने एक सप्ताह के विशेष अभियान के तहत छठे दिन शराब के कारोबार में संलिप्त 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 198 बोतल शराब और 640 लीटर लाहन बरामद किया गया है। वहीं, सट्टा खाईवाली करते पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 5090 रुपये की नकदी बरामद की गई।
विज्ञापन

शराब का अवैध कारोबार, जुआ खेलने वाले, नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले व अवैध हथियार रखने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 16 जनवरी को थाना असंध के एक मामले में एक आरोपी को 12 बोतल शराब सहित, थाना बुटाना के तीन मामलों में तीन आरोपियों को 15 बोतल शराब और 60 लीटर लाहन सहित, थाना इंद्री के एक मामले में एक आरोपी को 11 बोतल सहित, थाना शहर के दो मामलों में दो आरोपियों को 18 बोतल सहित गिरफ्तार किया है। वहीं थाना कुंजपुरा के दो मामलों में दो आरोपियों को 16 बोतल सहित, थाना मधुबन के दो मामलों में दो आरोपियों को 16 बोतल सहित, थाना मूनक के एक मामले में एक आरोपी को 150 लीटर लाहन व 45 बोतल अवैध शराब सहित काबू किया है। इसके अलावा थाना निसिंग के दो मामलों में दो आरोपियों को 430 लीटर लाहन व 5 बोतल शराब सहित और थाना सेक्टर-32/33 के दो मामलों में दो आरोपियों को 60 बोतल अवैध शराब सहित काबू किया गया। वहीं, थाना शहर, सिविल लाईन, सदर व तरावडी के चार मामलों में कुल पांच आरोपियों को सट्टा खाइवाली करते हुए गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से कुल 5090 रुपये की नगदी बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें