फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 15 झुग्गियां जलकर राख, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर 32 में करीब एक दशक से रह रहे प्रवासियों की झुग्गियों में बुधवार रात 10 बजे अचानक आग धधक उठी। शोर शराबा सुनकर सभी जाग गए और आग बुझाने का प्रयास किया। अग्निशमन केंद्र की दमकल भी मौके पर पहुंची लेकिन करीब डेढ़ घंटे बाद मुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका, तब तक करीब 15 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। एक बाइक, साइकिल सहित लाखों का सामान जल गया। हालांकि लोगों ने किसी तरह अपने बच्चों व कुछ सामान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

सेक्टर 32 में नरसी विलेज पार्ट-1 में जाने वाली सड़क पर करीब दस साल से सौ से अधिक झुग्गियां हैं। इसमें अधिकतर बिहार व उत्तर प्रदेश के प्रवासी हैं। ये सभी नरसी विलेज व सेक्टर 32-33 में मजदूरी करके जीविकोपार्जन करते हैं। बुधवार रात करीब दस बजे अचानक एक झुग्गी से किसी तरह आग धधक उठी। इस समय सभी सो रहे थे इस कारण तभी पता चल पाया जब झोपड़ी जलने लगी। महिलाएं बच्चों व आवश्यक सामान को निकालने में जुट गई लेकिन आग इतनी तेज थी कि करीब 15 झुग्गियों को चपेट में ले लिया। इनमें बिहार के समस्तीपुर जिले के मेघू पासवान, बुद्धन पासवान, जोगेंद्र पासवान, रामलाल दास, महेंद्र सिंह व हरिद्वार के दीपक सिंह आदि की झुग्गियां शामिल हैं। दीपक सिंह की बाइक व एक अन्य बाइक सहित झुग्गियों में कई साल से जमा घरेलू सामान, बिस्तर, चारपाई, राशन सामग्री, कपड़े, नकदी आदि लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंचे नरसी विलेज निवासी भाजपा नेता ईलम सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस व अग्निमशन दल के वाहनों ने किसी तरह आग पर काबू पाया फिर भी भारी नुकसान हो गया। करीब 15 परिवार बेघर हो गए हैं। उन्होंने बताया कि नरसी विलेज वासियों से अपील की गई है, वह इन परिवारों की मदद कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें