संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। ट्रांसपोर्ट मालिक के विदेश जाने के बाद मुंशी ने गाड़ियों में काम कराने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर ली। मालिक के विदेश लौटने पर जब मुंशी से संपर्क किया तो कुछ पता नहीं चला। धोखाधड़ी होने पर ट्रांसपोर्ट मालिक ने मामला दर्ज कराया है।
सेक्टर-9 निवासी राजेश ने बताया कि वह 30 साल से ट्रांसपोर्ट का कार्य कर रहा है। पानीपत के आरोपी ग्वालरा निवासी सागर मुंशी का काम करता है। वह ट्रांसपोर्ट कंपनी का लेन-देन का काम संभालता है। 2020 में ट्रांसपोर्ट कंपनी का मालिक काम से विदेश चला गया तो कुछ दिनों तक मालिक को मुंशी व्हाट्सअप पर हिसाब देता रहा। बाद में उसने हिसाब देना बंद कर दिया। जब हिसाब का मिलान किया तो मुंशी सागर पर लाखों रुपये बकाया निकले। आरोपियों ने गाड़ियों का काम करवाने के नाम पर 1498561 रुपये खाते में डलवा लिए। बाद में आरोपी ने रुपये खर्चे में दिखा दिए। 14 नवंबर को मालिक कनाडा से वापस आया तो मुंशी को फोन किया लेकिन उसने फोन रिसीव तक नहीं किया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।