फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार आरोपियों से चोरी की हुई 14 मोटरसाइकिल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पुलिस के वाहन चोरी निरोधक दस्ता ने वाहन चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों से पुलिस ने चोरी की हुई 14 मोटरसाइकिलों को बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वाहन चोरी निरोधक दस्ता के इंचार्ज रोहतश कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने दो आरोपी दिनेेश उर्फ सन्नी निवासी गांव नैना जिला कैथल व विरेंद्र उर्फ भोला उर्फ राहुल उर्फ अमन निवासी गांव उझाना जिला जींद हाल किरायेदार गांव युनिसपुर जिला करनाल को नजदीक साईं बाबा मंदिर सेक्टर-6 करनाल से चोरी की एक मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा जिला करनाल से मोटरसाइकिल चोरी की 9 वारदात, जिला कैथल, जींद व कुरुक्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी की 7 वारदात, कुल 16 वारदातों को अंजाम देने के बारे में खुलासा किया। आरोपियों के कब्जे से जिला करनाल के थाना क्षेत्रों से चोरी 5 मोटरसाइकिल व अन्य जिलों से चोरी 7 मोटरसाइकिल, कुल 12 मोटरसाइकिलों को बरामद किया गया। जिला करनाल के मामलों में बरामद की गई मोटरसाइकिल थाना सिविल लाईन, निसिंग, तरावडी, शहर व थाना असंध क्षेत्र की है। आरोपियों ने आठ मोटरसाइकिल गांव युनिसपुर में अपने किराये के कमरे में इक्टठी करके रखी हुई थी और आरोपी सभी मोटरसाइकिलों को उत्तर प्रदेश में ले जाकर बेचने वाले थे। आरोपियों ने बाकि मोटरसाइकिलें अपने गांव में घर पर ही छुपा कर रखी हुई थी। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी दिनेश चोरी करने का आदतन अपराधी है। जो पहले भी वर्ष 2015-2016 में मोटरसाइकिल चोरी की पांच वारदातों को अंजाम देने पर जेल में सजा काट चुका है और अभी जमानत पर बाहर चल रहा था। दोनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। जिला करनाल के जिन चार मामलों की मोटरसाइकिल बरामद नहीं हुई हैं, उन मामलों में आरोपियों को दोबारा पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। वहीं दो अन्य आरोपियों को टीम द्वारा तीन फरवरी को शेखुपरा नहर पुल से चोरी की एक मोटरसाइकिलसहित गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान राकेश कुमार निवासी गांव जुंडला जिला करनाल व सुरेश कुमार निवासी अमरावली खेड़ा जिला जींद हाल गांव जुंडला करनाल के तौर पर हुई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा जिला करनाल के थाना शहर व सदर के एरिया से एक-एक मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देने बारे खुलासा किया गया। जिस पर आरोपियों के कब्जे से दूसरी मोटरसाईकिल भी बरामद की गई। इस प्रकार दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल दो मोटरसाइकिल बरामद की गई।
विज्ञापन

स्पलेंडर मोटरसाइकिल को करते थे चोरी
जांच में खुलासा आरोपी स्पलेंडर मोटरसाइकिलों को ज्यादा चोरी करते थे। जो अनाधिकृत पार्किंग में खड़ी होती थी। आरोपी लॉक खुली मोटरसाइकिलों या लॉक लगी मोटरसाइकिलों का पुरानी चाबी से लॉक खोलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देकर मोटरसाइकिल सहित मौका से फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें