फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली लोड कम करने के लिए 12 नए फीडर लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शहर में बिजली आपूर्ति के लिए 11 केवीए के कुल 70 फीडर हैं। विद्युत निगम ने ओवरलोड फीडरों के साथ 11 केवीए के नए 12 फीडर स्थापित किए हैं ताकि उनका लोड कम किया जा सके। नए 12 में से पांच फीडर संचालित हो चुके हैं। शेष भी एक सप्ताह तक चालू हो जाएंगे। इन फीडर के अंतर्गत क्षेत्र में किसी भी प्रकार की खराब केबल या उपकरण को तुरंत प्रभाव से बदला गया है ताकि निर्बाध बिजली आपूर्ति बनी रहे।
विज्ञापन

मीरा घाटी व कर्ण गेट फीडर ओवरलोड था। उसके साथ जीटी रोड फीडर बनाया और लोड स्थानांतरित कर दिया। नई बिजली लाइनें खड़ी की हैं। नावल्टी रोड फीडर के साथ देवी मंदिर फीडर बनाया है। कुंजपुरा रोड सिटी फीडर का लोड कम करने के लिए निधि विहार व आईटीआई दो फीडर बना दिए हैं। शिव कालोनी व रामनगर इलाके के लिए हकीकत नगर फीडर बनाया है।
इसके अलावा रामनगर, प्रेमनगर व कैथल रोड फीडर का लोड कम करने के लिए शांति नगर फीडर चालू किया है। सेक्टर सात फीडर के साथ 11 केवी नूर महल चौक फीडर बनाया गया है। उत्तर हरियाणा विद्युत निगम के कार्यकारी अभियंता सोमबीर ने कहा कि 12 नए फीडर में से पांच संचालित कर दिए गए हैं। एक सप्ताह में शेष फीडर भी संचालित हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें