स्टेडियम में शुरू हुआ 51वीं जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। कर्ण स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में शुक्रवार को जिला बैडमिंटन संघ की ओर से 51वीं जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज किया गया। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विशिष्ट अतिथि उद्योगपति अनिल गुप्ता रहे। मुख्य अतिथि एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने रिबन काटकर चैंपियनशिप का उद्घाटन किया।
संघ के जिला प्रधान रमन बंसल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिलेभर से करीब 600 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। जिनमें 11 वर्ष से लेकर 65 वर्ष तक के प्रतिभागी शामिल हैं। खिलाड़ी आज से अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का समापन 23 जुलाई को किया जाएगा। जिसमें विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए टिप्स दिए। प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर लिबर्टी कंपनी की ओर से कर्ण स्टेडियम में वाटर कूलर भेंट किया। जिसका उद्घाटन एसपी जश्रदीप सिंह रंधावा व लिबर्टी के डायरेक्टर रमन बंसल ने किया। उन्होंने बताया कि इस वाटर कूलर से कर्ण स्टेडियम में खेलने वाले खिलाडिय़ों को ठंडे शीतल जल की सुविधा मिलेगी। उनकी जरूरत को देखते हुए यहां यह वाटर कूलर लगवाया गया है। इस अवसर पर हरीश मक्कड, दीपक पंडित, वीपी सिंह, अंजलि पंडित सहित अन्य मौजूद रहे।