फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर, हमारे गांव में नहीं आती कोई बस, प्लीज सरकारी बस लगवा दीजिए

विज्ञापन
विज्ञापन
सर, हमारे गांव में नहीं आती कोई बस, प्लीज सरकारी बस लगवा दीजिए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। सर, हमारे गांव मेन रोड से काफी दूर हैं और ना ही कोई बस गांव में आती है, गांव कतलाहेडी,औंगद व अलीपुरा के लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है, प्लीज हमारे गांव में सरकारी बस लगवा दीजिए। यह फरियाद कतलाहेडी गांव के भीम सिंह ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में ओएसडी के खुला दरबार में की, जिस पर ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने फरियादी की न केवल गंभीरता से बात सुनी, बल्कि उसे भरोसा दिलाया कि इस समस्या का जल्द ही समाधान हो जाएगा और अगले दो दिन में इसकी खबर आप तक पहुंच जाएगी। ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार लोगों को बेहतरीन यातायात व्यवस्था उपल्बध करवाने के लिए वचनबद्ध है। इसी दिशा में सरकार द्वारा कारगर कदम उठाते हुए परिवहन विभाग के बेहड़े में जल्दी ही 600 नई बसें शामिल करवाई जाएंगी, ताकि हर गांव के लोगों को बस सेवाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि शहरों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए सरकार द्वारा प्रदेश में शहरों से बाहर नए-नए बस अड्डों का निर्माण करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

बाक्स
बिजली निगम को तारें हटाने के आदेश
खुले दरबार में अशोका विहार कालोनी निवासी अनीता पत्नी प्रदीप, रमेश चंद सहित अन्य लोंगों ने ओएसडी के समक्ष कालोनी से गुजरने वाली बिजली की 11 हजार केवी की तार हटवाने के बारे में अनुरोध किया और बताया कि बिजली की इस तार से कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और भविष्य में भी अंदेशा बना हुआ है। इस मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए तुरंत बिजली विभाग के एसई को दूरभाष पर बात की और इस समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए तथा शिकायतकर्ताओं को कहा कि एसई के कार्यालय में जाकर मिले। खुले दरबार में अधिकांश में निजी कार्य को लेकर आये हुए थे, जिनका ओएसडी ने जल्द से जल्द समाधान करवाने का भरोसा दिया। इस मौके पर कुलदीप शर्मा सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें