फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 हजार अभ्यर्थियों ने दी क्लर्क की परीक्षा

Sun, 13 Nov 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
विज्ञापन
क्लर्क परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की चेकिंग करते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन की ओर से रविवार को सुबह और शाम को दो शिफ्टों में क्लर्क पद के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन द्वारा इसके लिए पहले से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि परीक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो। शहर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर लगभग 11 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि इस परीक्षा में 12 हजार के लगभग अभ्यर्थियों को आना था। परीक्षा के बाद बहुत से अभ्यर्थियों के चेहरे खिले दिखाई दिए। उनका कहना था कि जिस हिसाब से उन्होंने परीक्षा की तैयारी की थी और पेपर के मुश्किल आने का डर था।
विज्ञापन


उस हिसाब से पेपर काफी आसान रहा। एचएसएससी द्वारा आयोजित क्लर्क की परीक्षा के लिए शहर के 16 शिक्षण संस्थानों में कुल 20 सेंटर बनाए गए थे। इनमें सेंटरों में ही लगभग 11 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा से पहले अभ्यर्थी को कड़ी सुुरक्षा व्यवस्था से गुजरना पड़ा। पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा को लेकर कडे इंतजाम किए गए थे। उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ के आदेशानुसार परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 144 लागू की गई थी और परीक्षा केन्द्र के आसपास सुबह साढे नौ बजे से लेकर शाम साढ़े चार बजे तक सभी फोटोस्टेट की दुकाने बंद रही। 

परीक्षा खत्म होते ही सड़कों पर जाम की स्थिति
शहर में आयोजित परीक्षा में प्रदेश के विभिन्न जिलों से परीक्षार्थी आए हुए थे। जैसे ही परीक्षा खत्म हुई तो बस और अन्य वाहनों के साथ-साथ सडक़ों पर भी परीक्षार्थियों की भीड़ दिखाई दी। परीक्षा के खत्म होने के समय शहर के कई परीक्षा केंद्र के बाहर जाम की स्थिति बन गई। इसी के साथ परीक्षा होने के कारण रविवार को भी बसों में भारी भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें