फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डेंगू के 10 नए मरीज मिले, 175 पर आंकड़ा

Sat, 19 Oct 2024 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में डेंगू बेकाबू होता जा रहा है। रोजाना आठ से 10 के बीच केस आ रहे है। वहीं शुक्रवार को जांच किए गए 265 सैंपलों में से 10 केस पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा शुक्रवार को टीमों ने 5343 घरों में मच्छर के लार्वा की जांच की। इनमें से 26 घरों में लार्वा मिला और 20 मकान मालिकों को नोटिस थमाया।
उप-सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की 166 टीमों ने अब तक 11,11,272 घरों को कवर कर लिया हैं। जिनमें से अभी तक 8129 घरों में लार्वा मिल चुका है और टीमों ने कुल 3711 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है। वहीं जिले में बुखार से पीड़ित कुल 5650 संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच की जा चुकी है। जिनमें से जिले में अब तक 175 डेंगू के केस आ चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब मच्छर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू आदि के संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में घर के आस-पास एवं घर के अंदर मच्छरों के पनपने के स्थान या घरों के आस-पास होने वाले जल भराव, गमले एवं पशु-पक्षियों के पानी पीने के पात्र एवं घरों की छतों पर रखी अनुपयोगी वस्तुओं का समुचित निस्तारण किया जाना अति आवश्यक है। बुखार होने पर निकट के स्वास्थ्य केंद्र पर रक्त की जांच एवं उपचार कराएं। स्वयं से कोई दवा लेकर सेवन न करें।
विज्ञापन

डेंगू के लक्षण व बचाव

डेंगू बीमारी की शुरुआत तेज बुखार और सिरदर्द व पीठ में दर्द से होती है। शुरू के दिनों में शरीर के जोड़ों में दर्द होता है।, आंखें लाल हो जाती है। डेंगू बुखार दो से चार दिनों तक होता है उसके बाद शरीर का तापमान धीरे-धीरे अपने आप नॉर्मल होने लगता है। बुखार के साथ ही साथ शरीर में खून की कमी होने लगती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें