फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने गए युवक को मारा थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
यहां रिलायंस पेट्रोल पंप चीका के बाहर किसान धरना दे रहे हैं। इसी बीच एक युवक जब यहां पेट्रोल डलवाने पहुंचा तो एक किसान ने उसे थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन

युवक ने बताया कि उनके मोटरसाइकिल का पेट्रोल खत्म हो गया। वह बाइक घसीट कर पेट्रोल पंप तक ले गया। जहां पर एक बुजुर्ग किसान ने उसे पेट्रोल डलवाने से रोका और अन्य पेट्रोल पंप से तेल डलावने की बात कही। युवक ने कहा कि वह बड़ी मुश्किल से यहां तक बाइक घसीटकर लाया है। दूसरे पेट्रोल पंप तक बाइक पहुंचा दो तो वह वहीं से पेट्रोल डलवा लेगा।
युवक ने आरोप लगाया कि इतने में ही किसान तिलमिला गया और उसे एक थप्पड़ मार दिया। युवक ने इस सबकी जानकारी जहां अपने परिजनों को दी वहीं स्थानीय पुलिस को भी इसकी सूचना दी। जिसके बाद चीका थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयवीर भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में आपसी सहमति हो गई है। वहीं, युवक के परिजनों ने किसान के इस व्यवहार पर रोष भी जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें