फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कैथल के मूंदड़ी गांव में गोली मारकर युवक की हत्या, परिजनों ने करनाल चौक पर लगाया जाम

Sat, 02 Nov 2024 03:40 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डीएसपी ललित पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा, जिसके बाद परिजनों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन
रोड जाम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैथल के मूंदड़ी गांव में पटाखे बजाने को लेकर हुए विवाद में 21 वर्षीय युवक साहिल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करनाल चौक पर जाम लगा दिया।

परिजनों के अनुसार, यह हत्या आपसी झगड़े के कारण की गई है। घटना के दौरान दो अन्य युवकों को भी छर्रे लगे, जिनका इलाज चल रहा है। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डीएसपी ललित पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा, जिसके बाद परिजनों ने जाम समाप्त किया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें