फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से धान चुराने चुराने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। लाला लेखराज मार्ग पर ट्रक से धान चुराने के मामले में पुलिस ने एक युवक को काबू किया है। आरोपी की पहचान जाखौली अड्डा निवासी सोनू के रूप में हुई है। गहन पूछताछ के बाद आरोपी ने कबूल किया है कि उसने ट्रक से धान के बैग चोरी किए थे।
विज्ञापन

आरोपी सोनू के कब्जे से चोरीशुदा 1 धान का बैग (बोरी) बरामद किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि अमित मिगलानी की शिकायत पर सिविल लाइन थाना में धान ट्रक व ट्रालियों से धान चोरी करने का केस दर्ज था। इससे पहले जाखौली अड्डा निवासी रोहित, अंकुश व नरेश को काबू किया जा चुका है और चोरीशुदा धान के बैग बरामद किए जा चुके हैं। वीरवार को आरोपी सोनू को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें