कैथल। दो अलग-अलग मारपीट के मामलों में पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मारपीट का पहला मामला कमहेड़ी गांव से जुड़ा है। इस मामले में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में पटियाला पंजाब के बठोही खुर्द निवासी पवन कुमार ने बताया कि वे दो भाई व एक बहन है। करीब एक महीना पहले गांव के ही गुरप्रीत सिंह के साथ उनकी कहासुनी हुई थी। वह 24 जनवरी को उसके दोस्त सुखविंदर की शादी में कमहेड़ी गांव आया हुआ था। इसी शादी में उसके गांव से कर्म सिंह, देवेंद्र, गुरप्रीत, गुरविंदर सिंह, गुरु जोबन सिंह, गुलाब सिंह, नायब सिंह, गुरपाल सिंह, रोबन सिंह व वीरेंद्र भी शादी में आए हुए थे। वह शाम को चार बजे शादी समारोह से वापस घर जा रहा था तभी इन लोगों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में गांव टीक निवासी शेखर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कर्मचंद, रुबी, सिद्धार्थ व राजीव ने उसके साथ मारपीट की है।